जैन कन्या कॉलेज की 3 व्याख्याताओं को पीएचडी की उपाधि

शिक्षा

पल्लवी चौहान, दीपाली जाखड़ और लता व्यास ने विभिन्न विषयों पर किया शोध, भूपाल नोबेल विश्वविद्यालय ने दी उपाधि

बीकानेर // श्री जैन कन्या पीजी महाविद्यालय, बीकानेर की तीन व्याख्याताओं—पल्लवी चौहान (राजनीति विज्ञान), दीपाली जाखड़ (भूगोल) और लता व्यास (अंग्रेजी)—को भूपाल नोबेल विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का वातावरण है।
पल्लवी चौहान ने डॉ. प्रेमसिंह रावलोत के निर्देशन में “नक्सलवाद की चुनौतियों के समाधान में सीआरपीएफ की भूमिका: झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के विशेष संदर्भ में” विषय पर शोध कार्य किया।
दीपाली जाखड़ ने डॉ. हमेंद्र शक्तावत के मार्गदर्शन में “बीकानेर शहर में महिलाओं के रोजगारपरक आप्रवासन का भौगोलिक अध्ययन” विषय पर अपना शोध पूरा किया।
वहीं, लता व्यास ने डॉ. मनीषा शेखावत के निर्देशन में “वूमेन, एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट: ए कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ मुंशी प्रेमचंद एंड आर. के. नारायण” विषय पर शोध कार्य किया।
तीनों व्याख्याताओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।