




राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में ‘नई किरण नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत नशामुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवान राम बिश्नोई ने कहा की नशा आज गंभीर सामाजिक चुनौती है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए हम सभी की ज़िम्मेदारी है तथा स्वस्थ समाज निर्माण करने संकल्प का लिया तथा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. हरमीत सिंह रहे।
डॉ. हरमीत सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न प्रकारों, उसके दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि नशे की लत कोई अपराध नहीं, बल्कि एक बीमारी है, जिसका उपचार एवं पुनर्वास संभव है। उन्होंने कहा कि अनेक अपराधों के पीछे नशे की भूमिका होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे लगभग एक हजार लोगों को नशे से मुक्त कर पुनर्वास में सहायता कर चुके हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. कुमुद जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा । विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की संकल्प लिया।



