बीकानेर निवासी RPS विनय जोशी ने संभाला जैसलमेर में सदर थानाधिकारी का पदभार

समाज

बेसिक स्कूल के छात्र रहे हैं विनय जोशी

बीकानेर // बीकानेर के मूल निवासी आईपीएस विनय जोशी ने जैसलमेर शहर के सदर थाने में बतौर थाना अधिकारी पदभार ग्रहण किया है। आईपीएस में चयनित होने के बाद वे लंबे समय से ट्रेनिंग में चल रहे थे ट्रेनिंग के बाद उन्हें पहली बार जैसलमेर सदर थाना अधिकारी के रूप में पोस्टिंग मिली है। बतौर थाना अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के बाद जोशी ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की रहेगी। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर स्टाफ पुलिस कर्मियों से चर्चा की तथा थाने का रिकॉर्ड भी चेक किया। जोशी की पहली नियुक्ति पर उनके जीजा द्वारकादास आचार्य “जानू” बहन राधिका आचार्य, समधी प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. पुरूषोत्तम दस आचार्य सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता जताई है। आरपीएस विनय जोशी की बहिन राधिका आचार्य ने बताया कि विनय शुरू से ही मेहनती थे और उनका सपना पुलिस अधिकारी बनने का था। मां स्वर्गीय आशादेवी के आशीर्वाद से यह सपना साकार हुआ है।

बीकानेर से की पढ़ाई, सूरतगढ़ में की तैयारी

जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा बीकानेर के बेसिक स्कूल से की थी। बेसिक स्कूल से इन्होंने 10वीं तथा 12वीं पास करने के बाद कॉलेज पास आउट किया और उसके बाद वह सूरतगढ़ चले गए। जहां पर भाटिया कोचिंग आश्रम में रहकर उन्होंने आरपीएस की तैयारी की। कड़ी मेहनत के दम पर वह आरपीएस में चयनित हुए। अब उन्हें पोस्टिंग मिली है।

दीक्षांत समारोह के बाद ऑफिसर कैप पिता को समर्पित की

विनय जोशी ने आरपीएस ट्रेनिंग पूरी होते ही दीक्षांत समारोह के बाद अपनी ऑफिसर कैप पिता को समर्पित कर दी। पिता चोरूलाल जोशी के सिर पर कैप रखकर परिवार के साथ फोटो खिंचवाया जो काफी वायरल हुआ। अब जोशी परिवार का सपना पूरा होने पर बीकानेर शहर के अनेक लोगों ने प्रसन्नता जताई है।