


नगर निगम में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा मतदान, हाथों हाथ शुरू होगी मतगणना,
बीकानेर // बीकानेर नगर निगम महापौर के लिए कल यानी सोमवार को मतदान होगा। तमाम 80 पार्षद सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम में मतदान करेंगे। मतदान समाप्त के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी और हाथों-हाथ परिणाम भी आ जाएगा। यानी अब सोमवार को कौन बनेगा महापौर का खुलासा होगा। प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगरीय निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन सोमवार को होगा। इसके लिए मतदान का समय प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया नगर निगम में होगी। वहीं जिले की अन्य छह नगर पालिकाओं के अध्यक्षीय पदों के लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में मतदान और मतगणना होगी। बीकानेर नगर निगम महापौर निर्वाचन की रिटर्निंग अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) श्रीमती रीना ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है।
गौरतलब है कि नगर निगम के 80 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें लाकर पूर्ण बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं भाजपा के पास केवल 27 पार्षद है। इसके अलावा 10 निर्दलीय पार्षद व एक आरएलपी का भी पार्षद है। भाजपा क्रॉस वोटिंग के अंदेशा जताते हुए चुनाव मैदान में है। दोनों दलों के पार्षद बाड़ेबंदी में है। अब कल सोमवार को ही मतगणना के बाद पता चलेगा कि महापौर की सीट कांग्रेस को मिलती है या भाजपा को। यह चुनाव बहुत ही रोमांचक हो चुका है। समूचे शहर को इस चुनाव परिणाम का इंतजार है।



