




बीकानेर। सावन के तीसरे सोमवार को ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से देर शाम तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे।
शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान मुक्तिनाथ महादेव का 101 किलो दूध की दुग्धधारा से भव्य रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
रुद्राभिषेक के बाद भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार किया गया। आकर्षक सजावट और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक आयोजन में एडवोकेट हीरालाल हर्ष, तोलाराम पेड़ीवाल, बृजगोपाल जोशी, राजेश चूरा, एन.डी. रंगा, सुभाष जोशी, योगेश्वर व्यास, अनिल जोशी, भंवरलाल व्यास, एडवोकेट वीरेंद्र जोशी, मंगलचंद, भवानी रंगा, राजेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।



