

नागौर // शारदा बालिका निकेतन विद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में सहायक आचार्य सुमित्रा सांगवा के आतिथ्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं तथा महिला आचार्यों को संबोधित करते हुए सुमित्रा सांगवा ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में देवी अष्टभुजा की पूजा की जाती है जो अन्नपूर्णा भी है और दुष्ट शक्ति का संहार भी करती है। उन्होंने कहा कि आज हमें जो भी अधिकार मिले हैं उसमें शिक्षा का अधिकार बहुत ही महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से नारी शक्ति आगे बढ़कर देश के हित में कार्य करें यही शिक्षा का सार है।
उन्होंने कहा की अहिल्याबाई होलकर ने 300 वर्ष पहले ही शिक्षा का प्रचार प्रसार करके नारी शक्ति को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर दिया था। वर्तमान में हमें तो उन वीर वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनाकर आने वाली युवा पीढ़ी को संस्कारों के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देनी है। भारतीय संस्कृति में नारी का प्राचीन काल से ही सम्मान होता आया है। उस सम्मान को आगे भी समाज में सम्मानजनक रखें यह प्रत्येक नारी का परम कर्तव्य है। प्रधानाचार्य कमला चारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राएं और महिला आचार्य मौजूद रहे विद्यालय की छात्रा पायल बाहेती ने अंग्रेजी में स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। छात्रा निहारिका ने महिला सशक्तिकरण पर देशभक्ति कविता के माध्यम से अपने उदगार प्रकट किया । इस मौके पर विद्यालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों का सम्मान किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



