



देरी का कारण बताने को कोई तैयार नही
बीकानेर // करीब 14 दिनों के बाद बीकानेर भाजपा ने आखिरकार अपने दिवंगत सांसद फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को आज श्रद्धांजलि दी। भाजपा के कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा नेताओं ने बीकानेर के पूर्व सांसद जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने धर्मेंद्र के व्यक्तित्व व कृतित्व की भी चर्चा की। सभी ने उनको लोकप्रिय सांसद बताया तथा बीकानेर में अनेक विकास कार्य करने वाला सांसद भी बताया।

गौरतलब है कि फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक भाजपा के टिकट पर बीकानेर के सांसद रहे थे। लंबी बीमारी के बाद 24 नवम्बर को उनका मुंबई में निधन हो गया था। आज 14 दिन बाद भाजपा ने उन्हें श्रंद्धाजलि दी है जो शहर में जनचर्चा का विषय भी रही। कारण, कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी तेहरवीं भी हो चुकी है। बीकानेर भाजपा का संगठन उन्हें श्रद्धाजंलि देना ही भूल गया था।
आज भाजपा आफिस में धर्मेंद्र के बड़े बड़े छाया चित्र लगाकर पुष्पाजंलि अर्पित की गई और 2 मिनिट का मौन भी रखा गया। धर्मेंद के निधन के बाद 14 दिन के बाद उन्हें श्रंद्धाजलि क्यो दी गई इसका स्पष्ट कारण बताने को कोई तैयार नही हुआ। इस दौरान शहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,
वरिष्ठ नेता मुमताज़ अली भाटी, जिला मंत्री श्याम सिंह हड़ला, राजेन्द्र पंवार, कमल व्यास सहित भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की।



