अगर बीकानेर को नहीं संभाल सकते तो मंत्री केंद्रीय मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे: जोशी

राजनीति

कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी ने बताया प्रशासन को मौनी बाबा

बीकानेर // कांग्रेस के युवा नेता व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आनंद जोशी ने सत्तारूढ़ भाजपा के जनप्रतिनिधियों सहित शासन प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। सोमवार को जारी एक बयान में बयान कांग्रेस नेता जोशी ने कहा कि संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल को राजनीति अखाड़ा बना के रख दिया है, मरीज़ परेशान हो रहे हैं। शासन प्रशासन मोनी बाबा का रूप धारण करके बैठा है।

कांग्रेस के युवा नेता अमित जोशी ने कहा कि कहने को जिले में एक केंद्रीय मंत्री, एक केबिनेट मंत्री और 7 विधायक हैं मगर शहर अनाथ हुवा पड़ा है। किसी कोई मतलब नहीं है।डाक्टर हड़ताल पर व नर्सिंग कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं, इनके आपसी झगडे मुकदमे में जनता पीस रही है।पीबीएम हॉस्पिटल तो भ्रष्टाचार का गढ हो गई है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हालत ये है कि सरकार निकम्मी साबित हुई , ना तो इनकी पकड़ अफसरों पर है और ना ही तंत्र पर है। ऐसे हालत देखकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व राज्य के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा को इस्तीफा दे देना चाहिये। जोशी ने आगे कहा कि विधायक, मंत्री ओर केंद्रीय मंत्री को जनता ने इन्हें इसलिए नहीं चुना की वो हर समस्या के समाधान के लिये सड़क पर उतरे। बीकानेर प्रशासन को भी जनता से कोई सरोकार नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि जिला कलेक्टर ने आम जनता के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई। सड़के, नालियां, नाले, जल व्यवस्था, गोचर, चिकित्सा, शिक्षा, कानून व्यवस्था सब चोपट हो रहा है इनको कुछ दिखाई नहीं देता। पीबीएम जैसे संवेदनशील मामले में जिला कलेक्टर का हस्तक्षेप नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

आंदोलन की दी चेतावनी

युवा नेता अमित जोशी ने चेतावनी दी कि डाक्टर हड़ताल और नर्सिग हड़ताल में कोई कार्यवाही कर जनता मरीजों को राहत नहीं दिलाई तो हम प्रशासन व नेताओ के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। जनता की लड़ाई व जनता की मांग हमारी मांग हैं। कांग्रेस पीछे नही हटेगी।