



बीकानेर // पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत शनिवार को गीगासर में आयोजित शिविर 39 खातेदारों के लिए बड़ी राहत लाया।
शिविर स्थल पर एक साथ पहुंचे 39 खातेदारों ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार उनके संयुक्त खाते का विभाजन आपसी सहमति के आधार पर हुआ है। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में खातेदार होने के कारण उन्हें यह कार्य बेहद पेचीदा लगता था। लेकिन सरकार के निर्देश पर आयोजित इन शिविर में मौजूद अधिकारियों ने इस कार्य को आसानी से अंजाम तक पहुंचा दिया। चुटकियों में काम होने से उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। उपखंड अधिकारी कुणाल राहड़ ने विभाजन का आदेश पत्र सौंपा तो सभी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का इन शिविरों के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि अब भी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।



