श्री वेणीदास आचार्य के वंशजों का महानंद मंदिर में सामूहिक शिवपूजन आयोजित

समाज

बीकानेर // श्री वेणीदास आचार्य के वंशज समस्त आचार्य परिवार का पारंपरिक सामूहिक शिवपूजन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम शुक्रवार को श्रीरामसर रोड स्थित रामेश्वर नाथ शिव मंदिर, महानंद तलाई में श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आचार्य परिवार के सदस्यों ने भगवान शिव का सामूहिक पूजन-अर्चन किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूजा के बाद महाप्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, अध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, ब्रह्मदत्त आचार्य, पूर्व सरपंच रामकिशन आचार्य, नरेन्द्र कुमार आचार्य, विजय आचार्य, विजयशंकर आचार्य, झंवर लाल आचार्य, माणक लाल आचार्य, रमेश चंद आचार्य, महेशकुमार आचार्य, सुरेशकुमार आचार्य, कैलाशकुमार आचार्य, शिवकुमार आचार्य, सुखदेव आचार्य सहित बड़ी संख्या में आचार्य परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि श्री वेणीदास आचार्य के वंशजों का सामूहिक शिवपूजन एवं महाप्रसाद कार्यक्रम प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से आयोजित किया जाता है। यह आयोजन महानंद मंदिर, धरणीधर मंदिर और आचार्य बगीची में चक्रीय व्यवस्था के तहत संपन्न होता है।

कार्यक्रम संयोजक रामकुमार आचार्य तथा सहसंयोजक महेश आचार्य सहित श्री आचार्य महानंद ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।