इंजीनियरिंग कॉलेज के और शैक्षणिक कर्मचारियों को न वेतन मिला न वेतनवृद्धि

प्रशासन

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अशैक्षणिक कर्मचारी संघर्ष समिति ने एक घण्टे मौन रखकर जताया विरोध

बीकानेर // इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के पास शैक्षणिक कर्मचारियों को प्रशासन ना तो नियमों अनुसार 5% की वेतन वृद्धि दे रहा है और ना ही बीते माह का वेतन दिया गया है जबकि त्यौहार नजदीक है। इससे नाराज होकर अशैक्षणिक कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष पुरोहित के नेतृत्व में कर्मचारियों ने महाविद्यालय के प्रशासन से वार्ता की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। इस पर सभी कर्मचारियों ने एक राय होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। पहले दिन सभी कर्मचारियों ने प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए आज 1 घंटे का मौन भी रखा।

कर्मचारी नेता संतोष पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय सोसायटी की दिनांक 19.06.2013 को बोर्ड ऑफ गवर्नेस (बीओजी) की आयोजित प्रथम बैठक के बिन्दु संख्या सी-05 में उक्त कार्मिकों को प्रति वर्ष 01 जुलाई से 05 प्रतिशत वेतनवृद्धि का निर्णय लिया गया था, उसी अनुसार प्रतिवर्ष महाविद्यालय में श्रमआपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों की वेतनवृद्धि की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस बाबत आदेश हो चुके हैं मगर महाविद्यालय अपने स्तर पर वेतनवृद्धि करने हेतु भी सक्षम है। जबकि वर्तमान में रक्षाबंधन एवं तीज का त्यौहार नजदीक है, लेकिन महाविद्यालय में कार्यरत कार्मिकों को वेतनवृद्धि के साथ वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो कि बीओजी के निर्णयानुसार उक्त अल्प वेतनभोगी कार्मिकों का हक है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि तीज का त्यौहार को ध्यान में रखते हुऐ वार्षिक वेतनवृद्धि के साथ अविलम्ब वेतन का भुगतान करवाया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा श्रमआपूर्तिकर्ता के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों द्वारा महाविद्यालय में प्रदर्शन के साथ पेनडाउन हडताल की जायेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

वार्ता का कोई नतीजा नही निकला

इसी क्रम में 06.08.2025 को इस विषय पर सभी कर्मचारीयों सहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष पुरोहित ने महाविद्यालय के प्राचार्य व विश्वविद्यालय के कुलगरू महोदय से वार्ता की जिसमे विश्वविद्यालय के कुलचिव व वित अधिकारी भी शामिल थे। किसी प्रकार की सकारात्मक वार्ता नहीं होने के कारण समिति के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया की संस्थान में प्रतिदिन किसी ना किसी अहिंसात्मक तरीके से अपनी मांग को मनवाने के लिए आन्दोलन करना तय किया गया।

कर्मचारी नेता मनोज व्यास ने बताया कि संस्थान में नवीन प्रवेश प्रक्रिया व परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कल लिए गये निर्णय के अनुसार आज दिनांक 07. 08.2025 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सभी कर्मचारीयों द्वारा प्रशासन को सुदबुद्धि देने के लिए 1 घण्टे का मौन रखकर रोष जताया गया।

ये रहे मौजूद

आज के आंदोलन में अध्यक्ष संतोष पुरोहित, महांमत्री दिनेश पारीक, जयकिशन पुरोहित, सुरेन्द्र जाखड़, परमेन्द्र, अशोक व्यास, पवन सिंह, सुनील झीझां, अनिल पुरोहित, रविशंकर जोशी, अश्विनी पाण्डिया, चेतन पंवार, रेखा हर्ष, कल्पना गोस्वामी, रैना आचार्य, राखी छंगाणी, सुनिता यादव, आदि संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।