



सभी वक्ताओं ने हमले की कड़े शब्दों में की निंदा
नागौर // भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने आतंकी हमले के कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग भी की।
जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया ने आतंकवाद की इस घटना घोर निंदा करते हुए मृत्को की आत्म की शांति के लिए श्रद्वासुमन अपित किए।उन्होने कहा की इस कायराना घटना से पुरा देश आहत हुआ है और भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री सशक्त व मजबूत है जो इस आतंकी घटना आवष्यक कार्यवाही जरूर करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने जम्मु कष्मीर से धारा 370 हटाने के बाद आतंकवादीयो द्वारा इस प्रकार की शर्मनाक घटना की घोर निंदा की जाती है। श्रद्धांजलि शोकसभा को जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविन्द प्रकाश सोनी, खींवसर प्रधान प्रतिनिधी जगदीश बिडीयासर, अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शकील अहमद अंसारी, डॉ शंकरलाल परिहार, ने भी संबोधित किया।
शोकसभा में जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र पहाडिया, घनष्याम सदावत, सुनिल बिष्नोई, लक्ष्मीनारायण बिष्नोई, पदमचंद सारस्वत, पार्षद नवरतनमल बोथरा, प्रमिल नाहटा, प्रमोद सोनी, जहांगीर खान, हुक्मीचंद टाक, जोगेन्द्र खीलेरी, रविन्द्र तरड, अर्जुन चौहान, संतोष चौहान, रजत सेन, प्रतिक पारीक, नवरतन सेन, रामसुख सांखला, प्ररमानंद बोहरा सहित अनेको कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहें।



