काव्य संग्रह पुस्तक ‘आग अभी शेष है’ पर पुस्तकालोचन 05 अक्टूबर को

साहित्य

प्रज्ञालय के नवाचारों में पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित आयोजन

बीकानेर // प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की चौथी कड़ी 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जिसकी आज जरूरत है।

संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 5 अक्टूबर, 2025 वार रविवार को सांय 6 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा। पुस्तकालोचन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार-नाटककार कवि कमल रंगा करेंगे। रंगा ने बताया कि इस माह की चौथी कड़ी हिन्दी, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित के चर्चित हिन्दी काव्य संग्रह ‘आग अभी शेष है’ पर केन्द्रित होगी।