किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री हेमराज को दी विदाई

समाज

बिहार व झारखंड में मिला संगठन मंत्री का नया दायित्व

नागौर // भारतीय किसान संघ नागौर और डीडवाना जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आज सैनिक क्षत्रीय माली समाज भवन डीडवाना रोड नागौर में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष जसाराम चौधरी ने बताया कि किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री हेमराज का बिहार और झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त होने पर प्रमुख कार्यकर्ताओं ने विदाई समारोह आयोजित किया।

इस स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए हेमराज ने कहा कि किसान संघ के द्वारा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने को लेकर जोर देते हुए कहा कि जोधपुर प्रांत पूरे भारत में एक अलग पहचान बनाई है जिसमें ग्राम समिति व तहसील बैठकें और जिला बैठकें लगातार होती रहे संघ का हर कार्यकर्ता किसानों की सभी प्रकार की समस्या हल करने की कोशिश करें डीडवाना जिला अध्यक्ष मोहनराम डारा ने कहा कि जोधपुर प्रांत में संगठन मंत्री हेमराज का संघ के प्रति समर्पित भाव से किया गया कार्य सदा याद रखा जाएगा और उनके आदर्शों के अनुरूप कार्य करके संगठन को हर ग्राम समिति को सक्रिय करके तहसील स्तर पर किसानों की समस्या का समाधान करवा कर एक नई मिसाल कायम की जाएगी।समारोह में संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजवीर सिंह भारतीय किसान संघ जोधपुर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई डीडवाना के जिला अध्यक्ष मोहनराम संभाग सदस्य भूराराम चौधरी नें भी अपने विचार प्रकट किया।

किसान संघ के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे : रामधन पोटलिया

भाजपा के जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने इस मौके पर कहा कि जो भी किसानों के हित में उचित काम होगा हम सरकार से मांग करके किसान संघ के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का दुपट्टा पहना कर साफा पहनाकर सम्मान किया इस मौके पर किसान संघ के जिला मंत्री रामनिवास राव डॉक्टर हापुराम चौधरी भाजपा के जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया महादेव काला भूराराम हरड़ू ओमप्रकाश मुंडेल सीताराम इनानिया हेमराज कुंटिया कैलाश भांबू बलदेव राम गोदारा आदि मौजूदरहे। किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष पोटलिया का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।