



एक-एक परिवादी की समस्या का तत्काल किया समाधान
बीकानेर // खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि जीएसटी 2.0 के सुधार देश को विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और नए भारत के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान देंगे। खाद्य मंत्री गोदारा बुधवार को निवास स्थान पर जनसुनवाई के दौरान मीडिया से मुखातिब थे। उन्होने कहा कि जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ उन्होंने लूणकरणसर के मार्केट में विजिट किया। लोगों में और दुकानदारों में खुशी का माहौल था।
सुबह 09 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी जनसुनवाई
जनसुनवाई को लेकर खाद्य मंत्री गोदारा ने कहा कि बुधवार सुबह 09 बजे जनसुनवाई शुरू की थी जो रात 08 बजे तक चलेगी। जनसुनवाई में लोग जीएसटी 2.0 में हुए सुधारों से आमजन को मिली राहत को लेकर धन्यवाद ज्ञापित करने भी आ रहे हैं। साथ ही व्यक्तिगत समस्याओं से लेकर पानी, बिजली, सड़क, आवासीय भूखंडों इत्यादि को लेकर समस्याएं लेकर आ रहे हैं उनका समाधान संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोग काम होने पर धन्यवाद ज्ञापित करने भी आ रहे हैं।
नापासर में पानी को लेकर हुआ 27 करोड़ का टेंडर
नापासर से आए एक डेलिगेशन के राजाराम ओझा,ने बताया कि नापासर में पानी, बिजली से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन्हें मंत्री जी को बताया है। साथ ही बताया कि पहले हम सड़क निर्माण को लेकर आए थे। वहां 2-3 किलोमीटर डामर सड़क का निर्माण शुरू हो चुका है। साथ ही कुछ सड़कें बननी प्रस्तावित है। पानी को लेकर 27 करोड़ का टेंडर हुआ है उसका काम भी जल्द शुरू होने वाला है। ओझा ने बताया कि बिजली के संबंध में रोड़ लाइट इत्यादि को लेकर ज्ञापन दिया है उसमें भी जल्द से जल्द काम होने का मंत्री जी ने आश्वासन दिया है।



