गांवों से लेकर गली मोहल्लों में दिया जा रहा है रामनवमी की शोभायात्रा का निमंत्रण, जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया

राजनीति

इस बार शोभायात्रा में सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति के पदाधिकारी कर रहे हैं भरपूर प्रयास

नागौर // पिछले कुछ सालों से नागौर की पहचान बनकर एक नए उत्सव के रूप में प्रसिद्ध हुई रामनवमी की शोभायात्रा की तारीख 6 अप्रैल ज्यों ज्यों नजदीक आ रही है, त्यों त्यों लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। उधर रामनवमी महोत्सव समिति के पदाधिकारी भी इस बार सर्वसमाज की भागीदारी इस शोभायात्रा में सुनिश्चित करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। आस पास के गांवों से लेकर नागौर शहर के हर गली मोहल्लों में बैठकें की जा रही है और निमंत्रण पत्र देकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए अपीलें की जा रही है। कुछ मोहल्लों में तो वहां के युवा खुद ही मीटिंगे कर घर घर जाकर पत्रक दे रहे हैं ताकि शोभायात्रा में शामिल होने से कोई परिवार बचे नहीं। इस बार इंटरनेशनल रेसलर द ग्रेट खली भी रामनवमी की इस शोभायात्रा में शामिल होने नागौर आ रहे हैं। वे 6 अप्रैल को दिन में ही नागौर पहुंचे जाएंगे और शोभायात्रा में पूरे समय खुद साथ रहेंगे। इस कारण इस बार की शोभा यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है।

गगवाना, गोगेलाव, चेनार व साडोकन सब जगह आयोजित हुई बैठक

रामनवमी की शोभा यात्रा हेतु चेनार मोहल्ले की बैठक राम सभा भवन रामद्वारे में साध्वी सुखी बाईजी के सानिध्य में संपन्न हुई। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शर्मा ने रामनवमी की शोभा यात्रा की जानकारी प्रदान की। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज ने 108 कुंडिय हनुमंत महायज्ञ की जानकारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मेघराज राव, सह मंत्री रामनिवास झाड़वाल, प्रखंड के सह मंत्री किशन खोजा, देवेंद्र टाक, पन्नालाल सोलंकी, समाजसेवी लोकेश टाक, रूपचंद टाक, राधेश्याम टाक सहित चेनार क्षेत्र के कार्यकर्ता और राम भक्त उपस्थित रहे।
इसी प्रकार निकटवर्ती गांव गगवाना में भी रामनवमी केशवयात्रा को सफल बनाने के लेकर ग्राम वासियों की बैठक गांव के गवार में संपन्न हुई। विश्व हिंदू परिषद के मेघराज राव ने ग्राम वासियों को नागौर में होने वाली विराट शोभायात्रा की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में आने का निमंत्रण दिया गया। साडोकन गांव में भी जनसंपर्क कर रामनवमी की शोभा यात्रा में आने हेतु निमंत्रण पत्रक वितरित किए गए।

इन मोहल्लोंं में हुई अलग अलग बैठकें

इसी प्रकार शहर के बडली मोहल्ले में भी मोहल्ले वासियो की बैठक रामनवमी महोत्सव को लेकर गोविंद गुफा में संपन्न हुई विश्व हिंदू परिषद के रामेश्वर सारस्वत पुखराज सांखला ने बैठक को संबोधित किया। रामनवमी की शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु निमंत्रण पत्र देखकर आग्रह किया। शहर के राममोला जड़ा तालाब क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोंजिका अनुपमा उपाध्याय ने मातृशक्ति के बीच में जाकर रामनवमी के निमंत्रण पत्र देकर महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में रामनवमी की शोभायात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। इसी प्रकार रामनवमी महोत्सव समिति की मंत्री नीलू खड़लोया ने ब्रह्मपुरी स्थित श्रीमाली समाज की महिलाओं के बीच जाकर संपर्क किया तथा निमंत्रण पत्र वितरित किए।
शहर के गोपीनाथ मंदिर चंद कबड्डी में मोहल्ले वासियों की बैठक रामनवमी महोत्सव को लेकर संपन्न हुई। जंवरीलाल भट्ट ने बताया कि इस बैठक में मोहल्ले के सभी जाति बिरादरी के लोगों ने भाग लिया तथा विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला ने रामनवमी शोभायात्रा की जानकारी प्रदान की। निमंत्रण पत्र देकर शोभायात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।