




हरिद्वार में गंगा किनारे थानवी ने सपत्नीक पूजा अर्चना भी कराई
मेड़तासिटी // लावारिसों लाशों के मसीहा के रूप में चर्चित नागौर जिले की मेड़ता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अनिल थानवी ने हरिद्वार में आज पांच लावारिस व्यक्तियों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी रेणुका थानवी के साथ पूजा अर्चना भी की।

हरिद्वार में पांच लावारिस व्यक्तियों का अस्थि विसर्जन मां गंगा में विधि विधान से तर्पण करवा कर पूजा पाठ इत्यादि करवा कर अस्थि विसर्जन किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया कि पिछले कुछ समय से मेड़ता के आसपास गोटन, रियाबड़ी, मेड़ता सिटी में पांच लावारिस व्यक्तियों का अंतिम संस्कार करके उनकी अस्थियों को आज पूर्णिमा के अवसर पर अपने पंडित मखन चकन, पंडित महेश शास्त्री के मन्त्रोचार से अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम तर्पण करवा कर विधि विधान से गंगा में विसर्जन करवाया।थानवी ने बताया कि मृत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण के साथ-साथ दशनाम सन्यास आश्रम में भंडारा करवा कर साधुओं को भोजन करवाया जाएगा ताकि मृत आत्माओं का मोक्ष मिल सके।
अब तक 150 लाशों के कर चुके हैं अंतिम संस्कार
उल्लेखनीय हैं कि भाजपा नेता अनिल थानवी पिछले 20 सालों में अब तक कुल डेढ़ सौ लावारिस व्यक्तियों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इसके बाद उनकी अस्थियां गंगा जी में लाकर विसर्जन करने के बाद उन आत्माओं की मोक्ष की कामना हेतु हरिद्वार में पिंडदान व तर्पण का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। यह सभी कार्य थानवी अपनी माता जी स्वर्गीय शोभा देवी थानवी की प्रेरणा से निरंतर कर रहे हैं। आज इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी पत्नी रेणुका थानवी, किशोर पुरोहित हेमलता पुरोहित, कलावती व्यास, शुभम पुरोहित सभी ने मिलकर गंगा मां की पूजा अर्चना की।



