गुरु पूर्णिमा पर संत श्रीलिखमीदासजी महाराज स्मारक पर हुए अनेक धार्मिक आयोजन

धर्म-कर्म

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, वाहन व पैदल यात्रा का आयोजन, भजन संध्या में बही भक्तिरस की धारा

नागौर // जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिला मुख्यालय के समीपस्थ अमरपुरा में संत श्रीलिखमीदासजी महाराज की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों के भी इस अवसर पर आयोजन सम्पन्न हुए। संत शिरोमणि श्रीलिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा- नागौर के कोषाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा व संत श्री की जयंती का आयोजन अमरपुरा स्थित स्मारक स्थल पर हुआ। इस अवसर पर स्मारक स्थल व देव मंदिर की विशेष रूप से सजावट की गई। कार्यक्रम में पंडित लूणाराम सोलंकी, अमरपुरा तथा केरू की प्रसिद्ध भजन गायिका शोभा माली व कैलाश माली द्वारा मारवाड़ी भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नागौर के राठौङी कुआं, नया दरवाजा, बाड़ी कुआं, गांधी चौक, दिल्ली दरवाजा व विजय बल्लभ चौक से होते हुए सायं 5 बजे पैदल यात्रा अमरपुरा धाम पहुंचे।

भोजन प्रसादी पुण्य के लाभार्थियों को मिला सुअवसर

इस अवसर पर भोजन प्रसादी के पुण्य लाभार्थी के रूप में संस्थान द्वारा भोपालगढ़ क्षेत्र के पालङी राणावता के समाजसेवी पांचाराम सोलंकी, हुकमाराम देवड़ा भोपालगढ़, ओस्तरा के रामजीवन सोलंकी, पीपाड़ सिटी के कमलेश कच्छावा व भोपालगढ़ के नरेंद्र देवड़ा को अवसर प्रदान किया गया।

निशुल्क चिकित्सा शिविर का भाजपा नेताओं ने किया अवलोकन

इस अवसर पर निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद बंधुओं द्वारा लाभ उठाया गया। शिविर में डॉ पूजा जैन, एम.डी. लाइफ स्टाइल मेडिसिन व योग आयुर्वेद द्वारा मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। साथ ही आयुर्वेद चिकित्सक डॉ नरेन्द्र पंवार, डॉ हेमलता सांखला, डॉ हरवीर सिंह सांगवा ( एम. एस. जनरल सर्जन आयुर्वेद), वरिष्ठ कंपाउंडर महेन्द्र राठी व सुनील लखारा द्वारा भी सेवाएं दी गई। शिविर में ताऊसर के निवासी व पूर्व पंचायत समिति प्रधान मांगीलाल भाटी तथा रंभा देवी व चंदा देवी भाटी की स्मृति में भामाशाह पन्नालाल रमेश कुमार भाटी के अर्थ सौजन्य से निशुल्क जांच कर दवाइयां प्रदान की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया ने गुरु पूर्णिमा व संत लिखमीदास जी महाराज के दर्शन किये फिर शिविर का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. शंकर लाल परिहार, महेंद्र पहाड़िया, अधिवक्ता गोविंद सोनी व किशोर गहलोत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।