जिलास्तरीय कला उत्सव में अदिति रंगा, सिद्धिका पुरोहित और अदिति जोशी ने हासिल किया प्रथम स्थान

राजनीति

बीकानेर // जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारह गुवाड़ स्कूल की तीन छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 15 सितंबर को जिला स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम शहर के दयानंद मार्ग स्थित लेडी एल्गिन स्कूल में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारहगुवाड़ की तीन छात्राएं अदिति रंगा, सिद्धिका पुरोहित व अदिति जोशी ने शानदार राजस्थानी लोक नृत्य कर अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी। इस आधार पर इन छात्राओं को प्रथम स्थान पर विजेता घोषित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अधिकारी सहित लेडी एल्गिन स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था। सभी ने विजेता छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।