हिंदी विभाग के डॉ शशि बेसरवारिया एवं डॉ छाया शर्मा संपादक मंडल में सदस्य मनोनीत

शिक्षा

बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के हिंदी विभाग की सहायक आचार्य डॉ शशि बेसरवारिया एवं डॉ छाया शर्मा को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल के संपादक मंडल में सदस्य मनोनीत किया गया है।

डॉ शशि को जर्नल ऑफ़ इंटीग्रेटिव सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज मे एवं डॉ छाया शर्मा को गेटवे इनसाइट्स: जर्नलऑफ़ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस में सदस्य बनाया है। ये जर्नल पीयर-रिव्यूड (विशेषज्ञों द्वारा समीक्षीत), ओपन-एक्सेस जर्नल है जो मानविकी और सामाजिक विज्ञान के अध्ययन और विकास के लिए समर्पित है। ये जर्नल समीक्षाओं और अंतर-विषयक विश्लेषणों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो विभिन्न समाजों में सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिशीलता और सामाजिक परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित करते हैं
ये जर्नल विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक समीक्षाओं, सैद्धांतिक चर्चाओं और अनुभवजन्य अध्ययनों का स्वागत करता है। साथ ही ऐसे शोध पर जोर देता है जो सामाजिक घटनाओं और मानवीय अनुभवों के बीच के अंतर्संबंधों की आलोचनात्मक जांच करता है, और ऐसी बातचीत को बढ़ावा देता है जो दुनिया भर में सामाजिक परिवर्तन, नीति, विकास और शैक्षिक प्रथाओं को आकार दे सके।

डॉ शशि बेसरवारिया एवं डॉ छाया शर्मा को संपादक मंडल में सदस्य मनोनीत करने पर राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के प्राचार्य सहित विभिन्न संकायसदस्यों ने हार्दिक शुभकामनाएं और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।