जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में नागौर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

आसपास

नागौर के जिला खेल स्टेडियम में विभिन्न किलोवर्ग में संपन्न हुई प्रतियोगिता

नागौर // जिला खेल स्टेडियम नागौर में जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय पुरुष व महिला अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन बजरंग बली की पूजा अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सोहनलाल जी गोदारा खेल अधिकारी नागौर व विशिष्ट अतिथि पहलवान दिनेश बिश्नोई, बबलू बिश्नोई कंवलीसर, राम शर्मा सिंगड़ के आतिथ्य में संपन्न हुई। जिला कुश्ती संघ के सचिव हरलालसिह डुकिया व परमेश्वर लाल सारण ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 से अधिक पहलवानों ने विभिन्न भार वर्ग में भाग लिया।

ये रहा परिणाम

प्रतियोगिता का परिणाम निम्नानुसार रहा- महिला वर्ग 50 किलो रवीना रोटु प्रथम, 53 किलो लक्ष्मी नागौर प्रथम, 55 किलो शर्मिला रोटु प्रथम, 57 किलो सरिता रोटु प्रथम, 62 किलो लक्षिता पांचला सिद्धा प्रथम, पुरुष वर्ग फ्री स्टाइल 57 किलो रामकुवार रोटु प्रथम, 61 किलो अनिस प्रथम, 65 किलो सूरज भान बिश्नोई नागौर प्रथम, 70 किलो अयान नागौर प्रथम,74 किलो अनस खान नागौर प्रथम,79 किलो अभिषेक बिश्नोई प्रथम, 86 किलो गौरव भाटी नागौर प्रथम, 92 किलो अरबी खान नागौर प्रथम,97 किलो देवेश व्यास प्रथम, 125 किलो हुलास ताउसर प्रथम, ग्रीको रोमन 55 किलो रौनक प्रथम, 60 किलो किशोर प्रथम, 63 किलो किशनाराम सारण बाराणी प्रथम, 67 किलो अभिषेक छाजोली प्रथम , 72 किलो अभिषेक नागौर प्रथम, 77 किलो महेश ईनाणिया प्रथम, 82 किलो हेमंत नागौर प्रथम, 87 अःकिलो नितेश फिरोजपुर प्रथम, 92 किलो नारायण प्रथम , 97 किलो मनोज प्रथम।

अंत में सभी आए हुए मेहमानों व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया गया पहलवानों का जस्साराम धोलिया संरक्षक , सुरेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बालवीर खुडखुडिया उपाध्यक्ष, रामकुमार सारस्वत, मानाराम सारस्वत, अध्यक्ष भागीरथ गोरचिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं रेफरी की भूमिका परमेश्वर लाल सारण व दिनेश बिश्नोई ने निभाई।