

विश्व हिंदू परिषद व धर्म जागरण समन्वय विभाग की ओर से होगा आयोजन
नागौर // शहर के कांकरिया स्कूल मैदान में 9 मार्च को एक ही मंच पर आपको जिले के समस्त भजन गायक नजर आएंगे। मौका होगा भजन गायको के संगम समवेत का। यह अनूठा आयोजन नागौर शहर में पहली बार होने जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और धर्म जागरण समन्वय विभाग नागौर की ओर से हिंदू समाज में धार्मिक श्रेणी के अंतर्गत कार्य करने वाले भजन गायकों का सम्मेलन आयोजित अपने आपमे अनूठा होगा। इसको लेकर कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं। यह कार्यक्रम किशनलाल कांकरिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में रविवार 9 मार्च को सांय 7 बजे से आयोजित होगा।
विश्व हिंदू परिषद के धर्म प्रसार प्रमुख राधेश्याम टोगसिया ने बताया कि इस सम्मेलन में जिले के भजन गायक, कथा वाचक, मठ मंदिरों के पुजारी, आदि श्रेणी के लोग भाग लेंगे।जिलाध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने बताया कि सनातन संस्कृति को गौरवशाली बनाने में ऋषि संत भक्ति परंपरा एवं आध्यात्मिक जगत का विशेष योगदान रहा है अनादि काल से सत्संग भजन जागरण समाज जागरण का माध्यम रहा है वर्तमान समय में समाज का पतन नशावर्ती परिवारों में संस्कारों की कमी टूटती परिवार परंपरा तथा आध्यात्मिक जीवन मूल्यों के प्रति उदासीनता एवं राष्ट्रीय जीवन मूल्यों में जो कमी आई है इन भावों को पुनः स्थापित करने में भजन गायको की एक महत्वपूर्ण भूमिका है स्वर साधना के माध्यम से समाज जागरण की भूमिका का निर्वहन करने वाले भजन गायको का एक सामूहिक कार्यक्रम समवेत तय हुआ है।
गीतकार व संगीतकार सतीश देहरा भी आएंगे
जिला मंत्री मेघराज राव ने बताया कि इस समवेत कार्यक्रम में आकेली पौ धाम के महंत दादूपंथी रामनिवास महाराज का पावन सानिध्य रहेगा। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड के पार्श्व गायक एवं संगीतकार सतीश देहरा होंगे। जबकि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र प्रचारक के निंबाराम होंगे।



