जीव जंतु व पशुओं की सेवा मानवता का एक हिस्सा- नरेंद्र सुराणा

धर्म-कर्म

महावीर इंटरनेशनल ने गौशाला में गायों को खिलाई लापसी

बीकानेर // महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केन्द्र ने मंगलवार को वीर जय नारायण गोयल के सहयोग से श्री अग्रसेन जीव जंतु कल्याण एवं गौशाला समिति में गायों को लापसी खिलाई गई।

इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष वीर नरेंद्र सुराणा ने कहा कि जीव-जंतुओं एवं पशुओं की सेवा मानवता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन के लिए मनुष्य और जीव-जंतुओं के बीच सामंजस्य अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की वास्तविक सुंदरता तभी संभव है जब सभी जीवों के प्रति संवेदना और संरक्षण की भावना रखी जाए।

इस अवसर पर वीर नारायण चौपड़ा, वीर संतोष बांठिया, वीर धर्मचंद सेठिया, वीर जय नारायण गोयल, वीर जे. एस. मेहता, वीर प्रवीण मित्तल, वीर गजेन्द्र सुराणा, वीर ललित सेठिया, गोपी किशन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।