




विधायक जेठानंद ने छेड़ी तान तो कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने मिलाया सुर
बीकानेर // बीती रात शहर के धरणीधर कैंपस में अनूठा नजारा दिखाई दिया । कार्यक्रम था होली स्नेह मिलन समारोह का। मगर यहां पहली बार राजनीतिक समरसता स्पष्ट दिखाई दी।
इसअवसर पर नगाड़ो व चंग की थाप पर जैसे ही विधायक जेठानंद व्यास ने तान छेड़ी तो कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने सुर में सुर मिला दिया जिसने भी यह नजर देख देखते रह गया। करीब 1 घंटे तक होली के विभिन्न राज रागिनियो में गीत गाए गए। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस के कई बड़े चेहरे इस भोज में शामिल हुए बीजेपी के बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के महासचिव आनंद जोशी अमित, संजय आचार्य सहित कई बड़े चेहरे नजर आए। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बाद में सभी ने सामूहिक भोज का आंनद लिया। इस दौरान बीकानेर के जाने-माने गायक किशोर पुरोहित ने एक से एक बढ़िया फाग गीत गाकर माहौल को रंगीन बना दिया। विधायक जेठानंद व्यास ने भी विभिन्न होरिया व देशभक्ति के अनेक गीत पेश किए। इस राजनीतिक समरसता के अनूठे कार्यक्रम की शहर में भी खासी चर्चा रही। कार्यक्रम 8 बजे शुरू हुआ जो देर रात 12 बजे तक चला।

विधायक जेठानंद व्यास ने इस मौके पर कहा कि, होली आपसी सौहार्द, समरसता व प्रेमभाव का त्यौहार है इसलिए इसे राजनीति से ऊपर उठकर मानना चाहिए। ऐसे आयोजन के लिए टीम धरणीधर भी साधुवाद की पात्र हैं।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में टीम धरणीधर के दुर्गाशंकर आचार्य उर्फ टन्नू काका, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, वरिष्ठ कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, जनसंपर्क के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य, ज्योतिषचार्य पंडित जितेंद्र आचार्य, एडीईओ सुनील बोडा, व्यवसायी रामरतन धारणिया, पुलिस महानिरीक्षक के निजी सचिव नरेश श्रीमाली, मनोज व्यास, बीड़ी आचार्य, अनिल आचार्य अन्नाकट्टी, कांग्रेस नेता संजय आचार्य, मनीष पुरोहित नटसा, रॉयल मित्र मंडल के अनिल आचार्य महेंद्र आचार्य, संजय आचार्य, कमल आचार्य, भाजपा नेता दुर्गा शंकर व्यास, मेडिकल रिलीफ सोसायटी के सरजू नारायण पुरोहित, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिमित्र आचार्य, पत्रकार रमेश बिस्सा सहित अन्य गणमान्य नागरिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।



