बीकानेर की प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व व पारिवारिक संस्कारों पर किया महत्वपूर्ण शोध

शिक्षा

टांटिया विश्वविद्यालय ने दी उपाधि, उच्च माध्यमिक विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर व्यक्तित्व और पारिवारिक मूल्यों के प्रभाव का किया अध्ययन

बीकानेर। टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने बीकानेर की श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विषय पर शोध करते हुए ‘बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव’ विषय पर अपना शोधकार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

यह शोधकार्य डॉ. प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, पारिवारिक वातावरण और संस्कारों का उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर पड़ने वाले प्रभाव का गहन विश्लेषण किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में इस शोध को उपयोगी एवं महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

श्रीमती प्रभा बिस्सा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि वे बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की पत्नी हैं। उनकी पीएचडी उपाधि प्राप्ति को परिवार के साथ-साथ शिक्षा जगत के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।