




धमाल गीतों से गूंजा मंदिर
बीकानेर // जैसलमेर रोड पर स्थित डेहरू माता मंदिर में आज फागोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें टीम धरणीधर सहित स्थानीय होली की रसियों ने चंग पर धमाल गीतों से समां बांध दिया। माता रानी की पूजा अर्चना के बाद गुलाल से होली खेलाई गई। इस अवसर पर नगर विधायक जेठानंद व्यास भी शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों की भागीदारी रही। विधायक भी धमाल और ठाकुरजी के पारम्परिक होली भजनों का जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह होली का त्योहार सुख-शांति और भाईचारे का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिलकर इस पर्व हंसी-खुशी और शांति-प्रेम से मनाए। व्यास ने लोगो से आह्वान किया कि त्योहार पर नशे की प्रवृति से दूर रहे। उन्होंने कहा की बीकानेर की होली अपनी संस्कृति और परम्परा है। यहां पूरे सौहार्द के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह सौहार्द बना रहे, सभी यही प्रयास करें।

गणमान्यों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से नगर के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप में स्मृति के तोर पर डेहरू माता की तस्वीर भेंट की गई।
यह गणमान्य हुए शामिल
आयोजन से जुड़े कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहन सुराना, जेपी व्यास, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, लालचंद सोनी, सुभाष जोशी, राजकुमार चुरा, राज कुमार व्यास, पार्षद किशोर आचार्य, नरेश पुरोहित दिनेश चुरा, उमेश चुरा, किशोर पुरोहित, सुभाष स्वामी, दुर्गाशंकर व्यास, टंनु काका, त्रिलोक नारायण पुरोहित, सरजुनारायन पुरोहित, लालचंद जोशी, मोहन सुराणा, किशन चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।



