



मेड़तासिटी // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांघिक संगठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के पद पर मेड़ता के नरेश पारीक सर्वसम्मिति से निर्वाचित हुए।
हरियाणा के समालखा पट्टीकम में 13 से 15 सितंबर तक आयोजित हुए तीन दिवसीय लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उद्यमी सम्मेलन में सोमवार को आखिरी दिन आयोजित द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम में नरेश पारीक सर्वसम्मिति से राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव चुने गए। इससे पूर्व पारीक राष्ट्रीय सचिव का दायित्व निभा रहे थे।
निर्वाचन के बाद नरेश पारीक ने उद्यमी सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश के भीलवाड़ा, कोटा, जोधपुर एवं जयपुर में उद्योग व उत्पादन के विषय मे जानकारी दी तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों से राजस्थान में नए उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ व प्रोत्साहन प्रदान कराने की मांग की।



