जिलाध्यक्ष विनोद भाटी ने की मुख्य न्यायाधिपति से आत्मीय मुलाकात, किया अभिनंदन

आसपास

नागौर // जोधपुर में राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के नागौर जिलाध्यक्ष विनोद भाटी सहित संघ के प्रतिनिधिमण्डल द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीपति संजीव प्रकाश शर्मा का शॉल, साफा एवं माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायिक कर्मचारियों से संबंधित लंबित पुनर्गठन कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने हेतु सविनय निवेदन किया।

मुख्य न्यायाधीपति ने प्रतिनिधिमण्डल की बातों को गंभीरता से सुना और न्यायिक कर्मचारियों के हितों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का विश्वास दिलाया। नागौर जिलाध्यक्ष विनोद भाटी ने भेंट के उपरांत कहा कि मुख्य न्यायाधीपति का सकारात्मक रुख न्यायिक कर्मचारियों के लिए आशा और उत्साह का संदेश लेकर आया है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे एकजुट रहकर न्यायिक कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की लड़ाई को और अधिक सशक्त बनाएं। ‎

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल मे सुरेन्द्र नारायण जोशी, प्रदेशाध्यक्ष
विनोद भाटी, जिलाध्यक्ष, मेड़ता (नागौर), बृजेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, जयपुर, पदम पण्डित, महामंत्री, रजनीश जोशी (जोधपुर) उपस्थित रहे।