



बीकानेर // मुरलीधर नगर स्थित कवि हृदय चेस एकेडमी के नव निर्मित मेगा वातानुकूलित हॉल का उद्घाटन राजस्थान शतरंज संघ के उपाध्यक्ष अनिल बोड़ा ने फीता काटकर किया। एकेडमी के निदेशक राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और शिक्षा विभाग के कोच हर्षवर्धन हर्ष तथा पूर्व जिला स्तर के विजेता श्रीवृद्धन हर्ष है।

इस अवसर पर अनिल बोड़ा ने लगभग 70 उपस्थित नन्हे खिलाड़ियों को शतरंज की बिसात पर पूरे मनोयोग के साथ लंबी गणना तथा पूर्ण धैर्य के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
इस दौरान बच्चो से शतरंज की ओपनिंग, मध्य खेल तथा अंतिम खेल के कुछ तकनीकी प्रश्न भी पूछे जो सभी बच्चे बता रहे थे। अंत में नन्हे खिलाड़ियों के मध्य एक आपसी प्रतियोगिता की भी शुरुआत की।
इस एकेडमी के कोच श्रीवर्धन हर्ष ने बताया कि रोजाना बच्चो को नियमित पहेलियां तथा सैद्धांतिक अभ्यास भी करवाया जाता हे तथा जिला तथा राज्य स्तर की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके है।
कार्यक्रम में स्कूलों में सर्वप्रथम शतरंज खेलना बच्चो के बीच शुरू करने वाली अध्यापिका ज्योति बोड़ा, सुधा व्यास, ज्योतिबाला व्यास तथा संचालक अनीता हर्ष, अभय बोड़ा, निकिता, पी एम बोड़ा सहित कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।



