



बीकानेर // अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ का बीकानेर जिला संयोजक समाजसेवी सुरेंद्र कुमार व्यास को मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय महासचिव दिनेश तड़वी द्वारा राष्ट्रीय संयोजक सतीश चौबे की एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधाकर द्विवेदी की अनुशंसा पर मातृ शक्ति विंग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुधा आचार्य द्वारा प्रस्तावित नाम सुरेंद्र कुमार व्यास को उनकी समाज के प्रति समर्पण भाव देखते हुए अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ राजस्थान बीकानेर का जिला संयोजक मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने व्यास को अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा बीकानेर का जिला संयोजक का दायित्व प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने की कामना की। व्यास आगामी 15 दिन में बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर में पीए साब के नाम से प्रसिद्ध सुरेंद्र व्यास एक अच्छे समाजसेवी है तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।



