

नागौर // उदयपुर ओर हनुमानगढ़ में हुई शारीरिक शिक्षकोओर प्रशिक्षकों की बैठक में अखिल राजस्थान शारीरिक शिक्षक एवम प्रशिक्षक संघ का पुनर्गठन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहरलाल बलाई ,अलवर पूर्व उपजिला शिक्षा अधिकारी नागौर के सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक ओर पूर्व प्रधानाचार्य शिवशंकर व्यास प्रधान महामंत्री, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण सिंह चूंडावत, उदयपुर
राजेश विश्नोई रणजी खिलाड़ी, जयपुर जयपाल यादव,व्याख्याता शा शिक्षा झालावाड़, हनुमानगढ़ से संजय भाकर व्याख्याता शा शिक्षा,,
गुलजार अहमद सम्मा,बीकानेर
हेमशंकर शर्मा, पाली जस्साराम चौधरी बाड़मेर,रामस्वरूप विश्नोई नागौर को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर वीपी सिंह, राजसमंद, सुबोध मिश्रा,बीकानेर,
बालूराम सुथार, चित्तौड़गढ़
राजेश ओझा भीलवाड़ा, अंकुर निम्बार्क, बूंदी, विनोद खरनिवाल, झालावाड़, संदीप जाखड़ श्रीगंगानगर
मो शाकिर जोधपुर, राहुल तंवर जयपुर तथा प्रदेश महामंत्री पद पर
रोहिताश शर्मा,जोधपुर मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान महामंत्री शिवशंकर व्यास ने कहा कि ये संघ सरकार को, शिक्षाविभाग, राज्य क्रीड़ापरिषद को समय समय पर सकारात्मक,सार्थक, रचनात्मक सुझाव भेजेगा। खेल संघ,
खिलाड़ियों, शारिरिक शिक्षको के हित के लिए अपने स्तर पर सरकार से मांग करता रहेगा। इस खेल संघ की सबसे बड़ी विशेषता रहेगी इसमे शिक्षा विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,खेल संघ से जुड़े प्रशिक्षक,खेल संघ, अंतर्राष्ट्रीय ओर राष्ट्रीय खिलाड़ी जुड़ेंगे। प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल बलाई के अनुसार हमारा मूल भाव सरकार के हर विभाग में हर वर्ग में एक नीति बनाकर खेल कोटे में आरक्षण व्यवस्था पर सुझाव देना, खेल कोटे से नोकरी में हो रही धांधलियों को रोकने,सही नीति बनाकर कार्य कराने,आउट ऑफ टर्म पालिसी के तहत खिलाड़ियों को सीधी नोकरी में सही व्यवस्था करने का निवेदन करना ताकि उन लोगो के खेल अनुभव का लाभ शिक्षा विभाग,खेल विभाग को भी मिलता रहे।



