



जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी व खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा सहित भाजपा नेता रहे मौजूद
नागौर // नागौर शहर के सौन्दर्यकरण को लेकर नगर परिषद की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद द्वार व डा. हेडगेवार द्वार सहित नकाश गेट से स्टेशन की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के डिवाइडर निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी थे। इस दौरान खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
नगर परिषद सभापति मीतू बोथरा ने बताया कि नगर परिषद् नागौर की ओर से डॉ. हेडगेवार द्वार और स्वामी विवेकानन्द द्वार का निर्माण कराया जाएगा। नकाश गेट से रेलवे स्टेशन डिवाइडर का सौंदर्यीकरण कार्य होगा। वही बख्तासागर में भी पार्क में द्वार का शिलान्यास किया गया.। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की ओर से शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा, पार्षद नवरतनमल बोथरा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामधन पोटलिया, पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, पुखराज पहाड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रामनिवास सांखला, जिलामंत्री बुद्धाराम गरवा, पार्षद प्रतिनिधि अविनाश, शिवकुमार राव पार्षद, भागचंद, पदम सारस्वत, महेंद्र पहाड़िया, नरेंद्र सियोटा, प्रमिल नाहटा, प्रमोद बाकलीवाल, प्रतीक पारीक, बजरंगलाल शर्मा, भाजपा के महावीर सिंह सांधू, नवरत्न गहलोत, सुनील विश्नोई,
नगरपरिषद XEN हनुमान कापड़ी, AEN मकबूल अहमद, JEN रामभरोस चौधरी, कमलेश चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।



