




एमडी बाबा के श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बीकानेर // वरिष्ठ पर्वतारोही, एथेलेटिक्स कोच,योग साधक, पर्यावरण प्रेमी तथा समाजसेवी स्वर्गीय मुरलीधर पारीक (एम.डी.) बाबा की “श्रद्धांजलि सभा” आज जिला उद्योग भवन, रानी बाजार मेंआयोजित की गई। इस अवसर पर खेल,राजनीति, समाज सेवा, व्यापार तथा पर्यावरण से जुड़े बीकानेर तथा नोखा के लोगों ने स्व पारीक को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान कार्यों को स्मरण किया।
संयोजक सीताराम कच्छावा ने बताया कि शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित “श्रद्धांजलि सभा”में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला, देहात भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टर आर.के.बेनीवाल, शहर भाजपा महासचिव मोहन सुराणा, नोखा नगर पालिका के वाइस चेयरमैन निर्मल भूरा, जिला किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हनुमान चौधरी, ईएसआईसी के सेवानिवृत्त रीजनल डायरेक्टर गुलाबचंद दर्जी, नोखा के सीताराम तिवाड़ी, छः न्याति ब्राह्मण समाज, बीकानेर के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा ने स्व मुरलीधर पारीक को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ बी.डी.कल्ला ने पारीक के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्री पारीक को साहसी पर्वतारोही, श्रेष्ठ एथेलेटिक्स कोच,सच्चे योग साधक बताया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान को सराहा। उन्होंने कहा मैं उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व को सैल्यूट करता हूं।
एम.डी. पारीक मित्र मंडल के संयोजक सीताराम कच्छावा ने स्वर्गीय मुरलीधर पारीक का परिचय देते हुए बताया कि वे आजीवन ब्रह्मचारी रहे। उन्होंने म्यूजियम ग्राउंड में “खेल-खेल में पेड़ लगाओ” योजना के अंतर्गत खिलाड़ियों को एथलेटिक्स में प्रशिक्षण दिया तथा यहां सैकड़ो पेड़ लगाएं तथा सिंडर ट्रैक बनवाया। म्यूजियम ग्राउंड में उनसे प्रशिक्षित सुप्रसिद्ध ओलंपियन सुश्री परमजीत कौर, नीरज कांडपाल, नीति सक्सेना तथा नंदराम चौधरी जैसे खिलाड़ियों ने राजस्थान में अपना नाम कमाया।
पर्वतारोहण के क्षेत्र में वरिष्ठ पर्वतारोही पारीक पायोनियर एडवेंचर सोसाइटी के सचिव रहे तथा माउंट स्तोककांगड़ी,माउंट थेलुकोटेश्वर, माउंट बंदरपुंछ तथा एवरेस्ट बेस कैंप में आरोहण कर सफलता प्राप्त की । उन्होंने पर्यावरण के प्रति जनजागृति के लिए बीकानेर से उत्तरकाशी, बीकानेर से कांदला, बीकानेर से वैष्णो देवी तथा बीकानेर से जयपुर तक साइकिल यात्राएं की।
1985- 86 में धौलाधार की पहाड़ियों में खो चुके बीकानेर के पर्वतारोही अरविंद बोड़ा,भानु सोनी तथा सूर्य प्रकाश सुथार की रेस्क्यू टीम में आपने भाग लिया था। स्व मुरलीधर पारीक श्रेष्ठ योग साधक थे ।उन्होंने बीकानेर नोखा सहित राजस्थान में कई जगह योग आसन का शानदार प्रदर्शन किया था। आप 1980 में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर बीकानेर रहे थे।
1980 में आप श्री जैन कॉलेज छात्र संघ के महासचिव बने।1981 में आप छात्र संघ के अध्यक्ष बने।इस चुनाव में आपने बिना पोस्टर,पेम्फलेट, तथा दीवारों को खराब किए चुनाव जीता था जो ऐतिहासिक ही था। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, आर के श्रीमाली, रामकरण चौधरी,नरेश पुरोहित,श्याम तंवर, डॉ नंदलाल वर्मा, वैद्य किशन लाल आसोपा,मथरा देवी, पल्लवी शर्मा,शिवप्यारी देवी, दुर्गा देवी, भूदेव शर्मा, महेश भोजक, जे.के.अग्रवाल, कन्हैया लाल रंगा, मनोहर वर्मा, अशोक श्रीमाली, शिवचन्द तिवाड़ी, मुराद अली,राजेन्द्र तंवर, बी.एस. गिल, रामकुमार प्रजापत,सुरेंद्र खटोड़, किसन स्वामी, अशोक सोनी, रमेश पारीक,पुरुषोत्तम जोशी, हिमालय तंवर,महेश्वर शर्मा, अजय कच्छावा, आदि उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।



