



लगातार दूसरे दिन भी विधायक जेठानंद ने दिखाये तीखे तेवर

बीकानेर // पीबीएम हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही से इन दिनों अस्पताल के अंदर और बाहर दोनों जगह आमजन को खुले आम लूटा जा रहा है। दो दिन पहले बच्चा अस्पताल में अनावश्यक तरीके से भर्ती मासूम बच्चों की जांच के नाम पर उनके परिजनों से लूट की गई। इसका पर्दाफाश हुआ ही था कि अब रविवार को आमजन से को लूटने का एक ओर मामला सामने आ गया। रविवार को जनाना अस्पताल के पास संचालित एक ईमित्र संचालक ने लूट की हद ही पार कर दी। आरोप है कि ईमित्र संचालक आमजन से फोटोकॉपी के बदले प्रति फोटोकॉपी ₹20 वसूल रहा है। इस आशय की सूचना जैसे ही नगर विधायक जेठानंद व्यास को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले ई मित्र संचालक को जोरदार हड़काया और बाद में पीबीएम प्रशासन को तत्काल फोन पर सूचना दी और आरोपी ईमित्र संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। विधायक जेठानंद व्यास ने पीबीएम प्रशासन को फोन पर स्पष्ट कहां की आम जनता के साथ होने वाली लूट को वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे इसलिए इस ई मित्र संचालक का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में भिड़े केत्रित हो गई और भीड़ ने आरोप लगाया कि यह ई-मित्र संचालक ₹10 से ₹20 प्रति फोटोकॉपी वसूल रहा है और मना करने के बावजूद मान नहीं रहा है। जबकि नियम अनुसार एक फोटो प्रति की रेट मात्र ₹1 ही है। यह ई मित्र संचालक आमजन व भर्ती मरीजों के परिजनों से बदतमीजी से भी पेश आता है और खुलेआम प्रति फोटोकॉपी ₹20 तक वसूल रहा है।
विधायक जेठानंद ने दूसरे दिन भी दिखाए तेवर
लगातार दूसरे दिन भी विधायक जेठानंद व्यास ने जनहित में तीखे तेवर दिखाए हैं। कल नगर निगम के कांजी हाउस में गायों को पर्याप्त चारा न देने का मामला सामने आने पर जेठानंद कांजी हाउस पहुंच गए थे और उन्होंने नगर निगम के आयुक्त को सूचना दे की कांजी हाउस में भूख प्यास से गाये तड़प रही है यहां पर गायों को पर्याप्त चारा नहीं दिया जा रहा है। इस पर यशपाल आहूजा मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक्शन भी लिया। उधर रविवार को विधायक व्यास ने जनहित में एक बहुत बड़ा काम किया है। रविवार को उन्हें सूचना मिली कि पीबीएम केम्पस के जनाना अस्पताल के बाहर संचालित ई मित्र संचालक आमजन से प्रति फोटो कॉपी ₹20 तक वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही जेठानंद मौके पर पहुंच गए उन्होंने सबसे पहले ई मित्र संचालक को खरी खोटी सुनाई। उसके बाद उन्होंने पीबीएम अस्पताल प्रशासन को फोन किया और इस ई मित्र का तत्काल लाइसेंस निरस्त करने की मांग भी उठाई। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा थी।



