नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में हुई पैदल गश्त

प्रशासन

ईआरटी की टुकड़ी भी रही शामिल

बीकानेर // नया शहर थाना अधिकारी कविता पनिया के नेतृत्व में आज पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न गली मोहल्ले में पैदल गश्त की। इस दौरान ईआरटी की टीम भी नया शहर पुलिस के साथ कदमताल करती नजर आई।

मिली जानकारी के अनुसार नया शहर थाना पुलिस व ईआरटी की एक टुकड़ी शाम गहराते ही पैदल गश्त पर निकल पड़ी। इस गश्ती दल में नया शहर थाने का स्टाफ भी रहा। पुनिया पिछले माह भी कई बार थाना क्षेत्र के मोहल्लों में पैदल मार्च कर चुकी है। गुरूवार शाम को पुलिस ने गोकुल सर्किल, बेनीसर बारी, नत्थूसर गेट, गोविन्द पैलेस, नाथूसर बास से ब्रह्म बगीचा इलाके में पैदल मार्च किया। थाना अधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि यह एक रूटीन वर्क है जिसके तहत आज पैदल मार्च किया गया।