



बीकानेर // प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शनिवार शाम पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला के निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने कल्ला की भाभी श्रीमती सावित्री देवी कल्ला के निधन पर शोक जताया तथा सांत्वना दी। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा शनिवार को कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में भाग लेने बीकानेर आए थे। अंतिम यात्रा के बाद दोनों नेता बीडी कल्ला के बड़े भाई तथा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे जनार्दन कल्ला के निवास पर पहुंचे तथा उनसे मुलाकात कर शोक जताया। दोनों नेताओं ने सावित्री कल्ला के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को ढाढस बंधाया।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कल्ला के पुत्र त्रिलोकी नारायण कल्ला, बृजबिहारी कल्ला, महेंद्र कल्ला व अनिल कल्ला से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस दौरान कांग्रेस के अनेक नेता भी मौजूद थे।



