राजनीति का अखाड़ा बनी मेड़ता नगर पालिका: पालिकाध्यक्ष गौतम टाक छह साल के लिए निलंबित, शोभा लाहोटी ने संभाला पदभार

राजनीति

मेड़ता सिटी // मेड़ता नगर पालिका विगत एक साल से राजनीति का अखाड़ा बनी हुई है। यहां निर्वाचित पालिका अध्यक्ष गौतम टाक को तीसरी बार निलंबित किया गया है। इस बार राज्य सरकार ने उन्हें 6 साल के लिए निलंबित किया है। अब उनकी जगह निर्दलीय पार्षद शोभा लाहोटी ने आज पद बाहर ग्रहण कर लिया। गौतम टाक को एक बार फिर स्वायत्त शासन विभाग ने छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष शोभा लाहोटी ने औपचारिक रूप से चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है।

रविवार शाम ठीक 5:30 बजे पालिका परिसर स्थित सभागैर में एक सादे समारोह के दौरान मेड़ता पालिका अधिशासी अधिकारी श्रवणराम चौधरी की मौजूदगी में शोभा लाहोटी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।

इस अवसर पर नव नियुक्त पालिका अध्यक्ष शोभा लाहोटी और मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरु का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में पूर्व पालिका अध्यक्ष पवन परतानी, प्रधान संदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष मोहित माली, पार्षद माणक दरक, ओमप्रकाश गहलोत, दिलीप माली, रामसुख मुंशी, राजेंद्र सांखला, रामचंद्र नायक, पार्षद श्वेता सोनी सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक और पार्षद मौजूद रहे।

बिना भेदभाव के विकास करूंगी- शोभा लाहोटी

कार्यभार ग्रहण करने के बाद शोभा लाहोटी ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने पारदर्शिता और जनभागीदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।