बंशीवाला मंदिर में हुई नृसिंह लीला, हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद को किया भयमुक्त

धर्म-कर्म

दर्शन के लिए उमड़े नागौरवासी

नागौर // हिरण्यकश्यप के आतंक से भक्त प्रहलाद को भय मुक्त करने के लिए आज भगवान नरसिंह फिर प्रकटे। नरसिंह चतुर्दशी पर शहर के ऐतिहासिक बंसी वाला मंदिर में हर वर्ष की बातें इस बार भी शानदार मेला भरा। शाम 5 बजे से लेकर 7:30 बजे तक मंदिर परिसर में तिल रखने की जगह नहीं मिली।

बोल छन नननन नृसिंह देव की जय के जैकारे के साथ झालर- नगाङो, नगाङी की लय ताल की गर्जना के साथ ना दिन, ना रात, के नियम का पालन करते हुए बंशीवाले का आशीर्वाद लेकर बंशीवाला मन्दिर के प्रांगण में हिरण्यकश्यपु के अवतार धारण मलूको से मंदिर परिसर को मुक्त करते हुए नृसिंह अवतार ने भक्त प्रहलाद को गोद में उठाया तो पूरा मंदिर भगवान नृसिंह के जयकारों से गूंज उठा। यह दृश्य भक्त व भगवान के मिलन, व धर्म की अधर्म पर जीत को साकार कर रहा था।

नृसिंह अवतार रम्मत की जानकारी देते हुए पुष्टिकर पंचायत राजा साहब पुखराज व्यास ने बताया कि सदियों पुरानी अवतार रम्मत की परम्परा व संस्कृति समाज़ जन सहकार व शहर वासियों की उमंग व उत्साह से निर्बाध रूप से जारी है। पुष्करणा समाज़ की कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार व्यास ने बताया कि रविवार को बंशीवाला मंदिर में नृसिंह अवतार रम्मत बद्री विशाल छंगाणी द्वारा की गई। बंशीवाला मंदिर में आयोजित मुख्य रम्मत में ललित आचार्य, ओमप्रकाश मूथा, घनश्याम लाल आचार्य, रमेश व्यास, विजय व्यास, महेश बोङा,धनश्याम जोशी,भवानी शंकर व्यास, ललित बोहरा, ठाकुर दत व्यास व्यास, प्रेम नारायण बोहरा, मन्छा राम व्यास, राकेश बोङा, गिरीराज व्यास,सुरेन्द्र पुरोहित,देवेन्द्र व्यास, कार्तिक आचार्य,सुशील जोशी, शिवशंकर व्यास,सुनील व्यास,ज्ञानेश्वर मूथा, अजय व्यास, नयन आचार्य, उमाशंकर व्यास, मोहित बोङा, केदार व्यास, प्रशांत जोशी, हिमांशु व्यास, हिमांशु जोशी, राजेश बोङा, दुर्गा दत्त व्यास, नारायण बोहरा,सहित बङी संख्या में समाज़ जन सहित शहर वासियों ने भाग लिया।

अनेक मंदिरों व मोहल्लो में भी हुआ नरसिंह लीला का मंचन

नरसिंह चतुर्दशी के अवसर पर शहर के बाठडिया चौक में सोनी समाज की तरफ से नरसिंह अवतार का मंचन किया गया इस दौरान यहां पर भारी भीड़ रही। इसके अलावा किशन बाग मंदिर सहित शहर के अनेक छोटे-बड़े मंदिरों में नरसिंह अवतार हुआ तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।