बारिश ने धोए होली के गुलाल अबीर, मेघ गर्जना के साथ शहर में बारिश

आसपास

बीकानेर // दो दिन पूर्व होली के रंग से सने बीकानेर शहर की गलियां रविवार को हुई झमाझम बारिश से धुलकर साफ हो गई । बारिश ने होली के रंग, गुलाल व अबीर को धो डाला।

रविवार को मौसम एकदम साफ था। आसमान में चटख धूप थी मगर शाम होते-होते आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया। शाम गहराने के साथ ही तेज मेघ गर्जना होने लगी और आसमान में बिजलिया भी चमकने लगी। देखते-देखते पहले रिमझिम बारिश हुई और थोड़ी देर बाद ही बारिश ने गति पकड़ ली। झमाझम बारिश के साथ ही हवा में ठंडक भी घुल गई। श्याम 8:30 बजे बाद बारिश का दौड़ शुरू हुआ जो समाचार लिखे जाने तक जारी रहा । बारिश के साथ ही मौसम सुहाना हो गया और हवा में ठंडक महसूस हो रही थी। लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा था।