भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाएगी, तैयारियां शुरू

राजनीति

विधायक जेठानंद व्यास के एक वर्ष के कार्यकाल पर अाधारित जन कल्याण को समर्पित पुस्तिका का विमोचन

बीकानेर // इसी माह भाजपा दो बड़े कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। भाजपा अपने स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को बडे कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इन दोनों बड़े आयोजनों को लेकर आज भाजपा कार्यालय में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास के एक वर्ष के कार्यकाल जन कल्याण को समर्पित पुस्तिका का विमोचन मंचासिन द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा की शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर सजावट की जाएगी मिठाई बांटी जाएगी। इसके साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाना है। हमें मंदिरों, अस्पतालों व स्कूलों में स्वच्छता अभियान भी चलाना है। कार्यकर्ता इसके लिए अभी से तैयारी कर लें। इसके अलावा भाजपा गली मोहल्लों में रेलियां भी निकालेगी तथा भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को बताया जाएगा। वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर भी अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 14 अप्रैल को उनकी जयंती के अवसर पर मंडल में डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा स्थापना दिवस कार्यक्रम को पार्टी कार्यकर्ता मंडल से बूथ स्तर तक एक उत्सव की तरह मनाएंगे। आज हमारी ओर आपकी पहचान पार्टी की देन है आज पार्टी को आगे बढ़ाना आपका व हमारा सबका धर्म है।

शहर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य में पार्टी की विचारधारा और रीति नीति के बारे में विस्तार से बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। स्थापना दिवस कार्यक्रम का संयोजक पूर्व उप महापौर राजेंद्र पंवार, सह संयोजक जिला मंत्री इंद्रा व्यास को बनाया गया है। निवर्तमान मंडल अध्यक्षों को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। आज की बैठक में जिला प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, महामंत्री नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र राजवी, विजय उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, प्रकाश मेघवाल, दिनेश सांखला, कपिल शर्मा, मुकेश सैनी, नरसिंह सेवग, सोहन चांवरिया, अजय खत्री, जेठमल नाहटा, कमल आचार्य, मुकेश ओझा, रमजान अब्बासी, पुनीत शर्मा, दुलीचंद शर्मा, अनूप गहलोत, नंदू गहलोत, जितेंद्र भाटी, अशोक मीणा, अनुराधा आचार्य, परी वर्मा, राधा खत्री, अनिल हर्ष, अशोक चांवरिया, गजेंद्र भाटी उपस्थित रहे।