भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा को मिलेगा राज्यस्तरीय विशिष्ट सम्मान

शिक्षा

उदयपुर में संस्कृत विभाग करेगा मूंधड़ा का 7 अगस्त को सम्मान

बीकानेर // सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन के श्रीकिशन मूंधड़ा को राजस्थान के संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा विशिष्ठ सम्मान प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये महत्त्वपूर्ण सरोकारों हेतु संस्कृत शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा 7 अगस्त को सुखाड़िया रंगमंच सभागार उदयपुर में राज्यस्तरीय विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।

पचीसिया ने बताया कि श्रीकिशन मूंधड़ा द्वारा संस्कृत शिक्षा को बढावा देते हुए नापासर में स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में पूर्व में 50 लाख रूपये की लागत से 5 कमरे व फर्नीचर और बरामदा बनवाया गया था। तदोपरान्त यह स्कूल बारहवीं में क्रमोन्नत हो गया तो यहाँ कमरों की आवश्यकता हुई तो ट्रस्टी श्रीकिशन मूंधड़ा ने यहाँ पर 40 लाख की लागत से 3 कमरे और बनवाए जिसे अभी हाल ही में दिनांक 11 जुलाई 2025 को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मौजूदगी में सरकार को सुपुर्द कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन लंबे समय से चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यायवरण के क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहा है।