भाविप के फागोत्सव में बही रसवंती धारा

समाज

भारत विकास परिषद का होली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

नागौर // भारत विकास परिषद शाखा नागौर परिवार के होली स्नेह मिलन और फागोत्सव- 2025 का आयोजन बांठडियों का चौक स्थित ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री संपर्क नृत्यगोपाल मित्तल, पूर्व संरक्षक रामकिशोर सारड़ा, शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सचिव चरण प्रकाश ने भगवान कृष्ण और राधा के भव्य दिव्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस फागोत्सव के संयोजक रवि प्रकाश डागा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल व्यास कॉलोनी की संतोष मांझू , सुनीता कंवर, अनुराधा गौड़, मधु शर्मा, नूतन स्वामी आदि ने फाग गीतों और भजनों से मस्ती के वातावरण का निर्माण किया। इस समूह द्वारा गाए गए गीतों और भजनों पर परिषद् परिवार के सभी सदस्य थिरकने पर मजबूर हो गए। परिषद् परिवार के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण बांठिया ने भी होली के मस्ती भरे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। श्याम परिवार के सुरीले गायक श्याम अटल, मुन्ना स्वर्णकार,पवन राठी ने श्याम बाबा के भजनों से समा बांध दिया। नागौर शाखा के सह सचिव शरद कुमार जोशी ने भी फाग गीतों की प्रभावी प्रस्तुति दी। जगदीश बंसल ने “रंग बरसे …..” गीत गाकर दाद बटोरी। इस अवसर पर सभी सदस्यों के मस्तक पर गुलाल का तिलक किया गया और सांवरिया गिरधारी को पुष्पों की होली खिलाई गई।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जे एस डब्ल्यू के अधिकारी वरिंदर सैनी,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक मुकेश भाटी, परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.बाबूलाल भूतड़ा,हरिराम धारणिया,भोजराज सारस्वत, विश्व हिंदू परिषद के रामेश्वर सारस्वत, सेवानिवृत्त प्रो. भवानी शंकर रांकावत, नरेंद्र सोनी पवन अग्रवाल, विकास सोनी,हेमंत जोशी, संरक्षक कैलाश सारड़ा, अशोक राठी, डॉ.अमित राठी, सत्यनारायण वैष्णव, दिनेश शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, मनोज जैन, दुर्गाशंकर बजाज, राजेंद्र असावा,उम्मेदसिंह राजपुरोहित, डॉ. पल्लव शर्मा, नवनीत चौरड़िया, नगरचंद भार्गव आदि सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शरद कुमार जोशी ने किया।