



विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में समाज के लोगों ने किया विरोध करते हुए प्रशासन को दिया ज्ञापन
नागौर // समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के विरूद्ध की गई बयान बाजी के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में सकल हिंदू समाज की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करवाया गया। इससे पहले सर्व हिंदू समाज ने कलेक्ट्रेट पर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका ओर जमकर नारेबाजी की।
विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला ने कहा कि रामजी लाल सुमन द्वारा संसद में वीर शिरोमणि महाराणा सांगा के संबंध में आपत्तिजनक असत्य और अपमानजनक जो बयान दिया गया है यह बयान न केवल राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का अपमान है बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज और देश भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के इस बयान की संपूर्ण हिंदू समाज घोर निन्दा करता है।

इससे पहले नगर परिषद के नेहरु पार्क में लोग एकत्रित हुए जहां पर शताब्दी विस्तारक रुद्रकुमार शर्मा ने कहा कि राणा सांगा ने हिंदू समाज के लिए अनेक लड़ाइयां लड़ी तथा हिंदू समाज को बचाया। उन्होंने कहा कि खानवा के युद्ध बाबर की सेना और महाराणा सांगा के बीच में हुआ था उस युद्ध में राणा सांगा के शरीर पर 80 घाव लगने के बाद भी बाबर की सेना से वीरता पूर्वक लड़ते रहे यह हिंदू समाज के लिए अत्यंत ही गौरवपूर्ण इतिहास है। राजस्थान ही नहीं संपूर्ण देश के इतिहास में राणा सांगा का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला संघ चालक मुकेश भाटी, सेवा भारती के पुरुषोत्तम राजवंशी, मनोहर भूंडेल, बजरंग दल के अनिल स्वामी, देवेंद्र टाक , पन्नालाल सोलंकी, विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री रामनिवास झाड़वाल, सुखदेव मनिहार, श्याम सुंदर माथुर, अर्जुनराम अरोड़ा, जिला मंत्री मेघराज राव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




