माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का बोड़ा ने किया अवलोकन

मनोरंजन

बीकानेर// माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता का आज उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने अवलोकन किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा बीजासर में आयोजित जिला 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में शामिल हुए। साथ में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज चौधरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक चुग, खेल प्रभारी रामकुमार पुरोहित, आनंद स्वामी, सरपंच,विद्यालय के प्रिंसिपल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इसके बाद बोड़ा ने डूंगरगढ़ में आयोजित टेबल टेनस प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया।
शतरंज की प्रतियोगिता कल से रमेश इंग्लिश स्कूल में आयोजित होगी जिसकी पूरी तैयारी का भी निरीक्षण किया।

बोड़ा ने बताया कि सभी जगह से जहां द्वितीय चरण की प्रतियोगिता शुरू हुई है, वहां से साय को रिपोर्ट ले ली गई हहै। एकदम पारदर्शी तरीके से शुरुआत हुई है। बोड़ा ने बताया कि सभी खेलो में प्रवीण शारीरिक शिक्षकों को ही निर्णायकों, चयनकर्ताओं के रूप में लगाया गया हे जो मुकाबले पूरे होने के बाद विभिन्न खेलो में एकदम पारदर्शी तरीके से विभिन्न टीम के खिलाड़ियों का चयन करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण ने सारी जानकारी तथ्यात्मक लेकर पूर्ण संतुष्टि व्यक्त की है।