माहेश्वरी महिला समिति का वार्षिकोत्सव 9 को

समाज

नर्सिंह गार्डन में गणगौर महोत्सव होगा

बीकानेर // माहेश्वरी मेला समिति विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपना वार्षिक उत्सव गणगौर महोत्सव 2025 के रूप में 9 अप्रैल 2025 बुधवार को स्थानीय नरसिंह भवन में शाम 5:30 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाएगा।

महिला समिति संरक्षिका श्रीमती किरण झंवर ने बताया कि इस गणगौर महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष एवं उद्योगपति श्रीराम सिंगी होंगे।

गवरजा की निकलेगी सवारी

कार्यक्रम मीडिया प्रभारी निशा झंवर के अनुसार प्रतियोगिता संबंधी सभी तैयारी घर से करनी होगी। महिला समिति अध्यक्ष मंजू दमानी तथा सचिव चन्द्रकला कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज मां गवरजा की सवारी के साथ होगा जो बीके स्कूल से प्रारंभ होकर विभिन्न मोहल्ले से होते हुए कार्यक्रम स्थल नरसिंह भवन पहुंचेगी। महिला समिति की सांस्कृतिक प्रभारी अंजू लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें माहेश्वरी समाज के युवक युवतियोंके साथ महिलाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सलाहकार प्रभारी रेखा लोहिया ने बताया कि इस अवसर पर जहां एक और महेश्वरी महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की स्टॉल्स लगाई जाएगी वही आगंतुक समाज बंधुओ के लिए खाने पीने की स्टॉल्स भी उपलब्ध रहेगी।
महिला समिति की वरिष्ठ सदस्य सरला लोहिया के अनुसार इस वर्ष का मुख्य आकर्षण विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति की पूर्व अध्यक्ष कंचन राठी ने बताया कि कार्यक्रम संबंधीत सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।