चिकनगुनिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।

समाज

दी सेवन डोर फाउंडेशन के कार्यक्रम

नागौर // नगर सेठ बंशीवाला मंदिर के प्रांगण में आज डी सैवन डोर फाउंडेशन संस्था की ओर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु निशुल्क काढ़ा बनाकर आमजन को पिलाया गया।

फाउंडेशन के चैयरमेन सुखदेव मनिहार ने बताया कि अभी वर्तमान में चिकनगुनिया और अन्य वायरस मौसमी बुखार और बीमारियों को देखते हुए संस्था की ओर से आज शहर में करीब1600 लोगों को निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर आयुर्वैदिक डॉक्टर मुदिता सोलंकी एवं सहायक सुमन सेन के निर्देशन में पिलाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर नथमल, महावीर, महेंद्र गहलोत, द्वारा प्रायोजित इस काढा वितरण कार्यक्रम में सामाजिक संस्था डी सेवन डोर फाउंडेशन के अध्यक्ष रामधन सुथार, महेंद्र चंदेल, सूरज शर्मा, गजेंद्र माथुर, श्याम सुंदर सोनी, रविशंकर छापरवाल, सत्यनारायण वैष्णव, श्रीमती नीलू खड़लोया, सत्यनारायण गोयल, आरती मनिहार, जंवरीलाल भट्ट, विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री रामनिवास झाड़वाल, मोतीराम भाटी, मुकेश, हिम्मत सिंह, जयप्रकाश टाक,विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, राजेश कंसारा, बजरंग दल के सुशील झाड़वाल, सहित सामाजिक संस्था डी सेवन डोर फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे।