लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारियों ने भी किया योग

समाज

बीकानेर // अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हर वर्ग शनिवार को योग करता नजर आया। प्रशासन से लेकर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सको, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व पुलिस सहित विभिन्न वर्ग के लोगों ने योग किया। इस योग दिवस से पुजारी वर्ग भी अछूता नहीं रहा।

शहर के नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर के पुजारियों ने भी मंदिर परिसर में बने गणेश मंदिर के निकट सामूहिक रूप से योग किया और लोगों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

इस दौरान लक्ष्मीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी मुन्ना महाराज, बुला महाराज, सिद्धार्थ सेवग, राजेंद्र सेवग, सुमित, प्रवीण तथा तथा कथा व्यास विजय शंकर व्यास ने शनिवार सुबह 6 बजे करीब आधे घंटे तक योग की विभिन्न क्रियाएं की। मंदिर के पुजारी मुन्ना महाराज ने बताया कि आज जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है तो हम लोगों ने भी सोचा कि मंदिर परिसर में खुले स्थान पर हमें भी योग करना चाहिए क्योंकि पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 21 जून को योग करती है इसलिए हम पुजारियों ने भी 21 जून को योग करना तय किया और निर्धारित समय पर सभी पुजारी ने सामूहिक रूप से योग किया। इसकी आज दिनभर चर्चा भी रही।