मित्र एकता सेवा समिति ने अखाड़ा उस्तादों व खलीफाओं का किया सम्मान

समाज

हिंदु मुस्लिम एकता की कायम रखी गंगा जमुनी संस्कृति

बीकानेर // मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल की देखरेख में अखाड़ा उस्तादों व खलीफाओं का नरेंद्र आडिटोरियम में सम्मान स्नारोह आयोजित हुआ। सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन. डी. कादरी ने बताया कि बीकानेर शहर में जबरदस्त बारिश के बाद भी कार्यक्रम लगभग दो घंटे चला और तकरीबन सूची अनुसार सभी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सफल बनाने में किसी एक व्यक्ति का काम नहीं होता उस संगठन के सभी लोगों का एक टीम वर्क के तहत कमोवेश सभी का योगदान रहता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो उस कार्यक्रम को सफलता दिलाने में मेहतवपूर्ण भुमिका में होते व यादगार बन जातें हैं। ठीक वैसा ही इस कार्यक्रम में देखने में आया समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल व सैयद अख्तर अली चुडीगर ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने शारीरिक क्षमता से अधिक योगदान दिया। कादरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम के लिए ऐसी ही उम्मीद रहेगी। संचालन समिति के उपाध्यक्ष कमलकांत सोनी ने किया।

अपने संबोधन में संरक्षक एस.डी. नागल ने कहा कि इतनी जबरदस्त बारिश के बाद भी हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए शहरकाजी जनाब शाहनवाज़ हुसैन, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष जनाब हाफ़िज़ फ़रमान अली, शास्त्री ज्ञानेंद्र प्रसाद, पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद आये इसलिए उनका आभार ज्ञापित करता हु। हाफ़िज़ फ़रमान अली ने कहा में हमारे देश सहित अन्य मुल्कों में भी जाता रहता हूं लेकिन हमारे बीकानेर जैसी संस्कृति मुझे पुरी दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिली। हमारा बीकानेर गंगा जमुनी तहजीब के एक मिसाल है जिसके ईर्द-गिर्द पहुंचना भी बहुत कठिन काम होगा। उन्होंने कहा कि अल्लाह ईश्वर से प्रार्थना करता हूं हमारी इस संस्कृति पर किसी की नजर न लगे।

बीकानेर को नशा मुक्त करना होगा

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हाजी मकसूद अहमद ने कहा कि हमें बीकानेर संस्कृति को कायम रखते हुए नशामुक्त बीकानेर बनाना होगा। हम इस और विशेष ध्यान देने की अवश्यकता है। नशे से अनेक अच्छे भले परिवार गांव ढाणी शहर बर्बाद हो जाते हैं।। बैंक कर्मचारी नेता वाई.के. शर्मा ने कहा कि समिति को धन्यवाद देता हूं ऐसे कार्यक्रम बहुत अच्छी संस्कृति के रूप में शुरू तो किए हैं। यह यहां ही नहीं रूकने चाहिए, होली दीपावली आदि तीज-त्योहारों पर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए जोकि एक अच्छा वातावरण पैदा करते रहे। इस दौरान सैयद अख्तर अली ने कहा कि हम विश्वास दिलवाते हैं कि हमारी सेवा समिति ने पहल की इसे आगे भी जारी रखा जाएगा मेहमानों के सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी व उपाध्यक्ष कमलकांत सोनी सहित रामकिशोर यादव, अहमद अली गोरी, संतोष महाराज शाकिर हुसैन चोपदार, अलीमुद्दीन जामी आदि कार्यकर्ता भी मोजूद रहे।