



पुजारी बाबा जुगल किशोर ओझा के पावन सानिध्य में होगा भूमि पूजन
बीकानेर // जस्सूसर गेट के अंदर बिनानी निवास के पास स्थित मनावत पुरोहित समाज की बगीची में स्थित कटार नाथ भेरू मंदिर के नवनिर्माण को लेकर 24 सितंबर को भूमि पूजन होगा।
मंदिर निर्माण समिति के रामकुमार पुरोहित ने बताया कि भूमि पूजन 24 सितंबर को सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा के पावन सानिध्य में होगा। इस दौरान वार्ड की पार्षद निशा पारीक भी मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि इस भूमि पूजन में मनावत पुरोहित समाज के वरिष्ठ सदस्य श्रीवल्लभ पुरोहित सपत्नीक भूमि पूजन में बैठेंगे। उन्होंने सभी मानवत पुरोहित समाज के लोगों से मंदिर के नव निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में सपरिवार भाग लेने का आग्रह किया है।



