जिला स्तरीय स्कूली सीनियर वर्ग की वूशु प्रतियोगिता संपन्न

समाज

बीकानेर // जिला स्तरीय स्कूली सीनियर वर्ग लड़के लड़कियों के वूशु 17,19 वर्ष मुकाबलों का आज समापन स्थानीय ऐन डी मॉडर्न स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम और विजेताओं को पुरस्कार के साथ हुआ

मुख्य अतिथि अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी संयुक्त निदेशक कार्यालय बीकानेर संभाग थे उन्होंने इस अवसर पर वूशु के खिलाड़ियों को पूर्ण धैर्य, मजबूत रक्षण के साथ व्यूह रचना के साथ विपक्षी खिलाड़ी के कमजोर पक्ष पर हमला कर जीत हासिल करने की प्रेरणा दी।

अनिल बोड़ा के साथ प्राचार्य नरेंद्र रंगा, निदेशक संतोष व्यास ने सभी विजेताओं को स्वर्ण,रजत तथा कांस्य पदक प्रदान किए।

वूशु से जुड़े कोच गणेश हर्ष, नबील खान , अरुणा मैडम और राष्ट्रीय पदक विजेता ऋषभ जोशी ने प्रतियोगिता सम्पन्न करवाने में पूर्ण सहयोग किया। शिक्षा विभाग की तरफ से शारीरिक शिक्षकों रामविलास, हनुमानराम बिठू, अरुणा और इंदुबाला चौहान ने मुकाबले पूरे करवाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनील हर्ष ने किया।